PM मोदी ने गले लगाकर किया मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का स्वागत, द्विपक्षीय बैठक में कई समझौते पर हस्ताक्षर

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने श्रमिकों की भर्ती, रोजगार और स्वदेश वापसी को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर दस्तखत किए। मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत-मलेशिया के बीच साझेदारी को पिछले दो वर्षों में नयी गति और ऊर्जा मिली। हमने आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों पर व्यापक बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: लेटरल एंट्री पर मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी को मिल गया चिराग पासवान का साथ! गदगद हुई कांग्रेस

मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने रक्षा क्षेत्र में सहयोग की नयी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम ने कहा कि हमने सभी मुद्दों पर चर्चा की, फिर चाहे वे संवेदनशील ही क्यों न हों, क्योंकि दोस्ती का असल अर्थ यही है। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया