प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अल्मोड़ा में डिजिटल माध्यम से रैली को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा के 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के वास्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से एक रैली को संबोधित करेंगे। राज्य में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री की यह पहली डिजिटल रैली है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा, “अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में 14 विधानसभा क्षेत्र हैं और हर निर्वाचन क्षेत्र में चार स्थानों का चयन किया गया है जहां एक-एक हजार लोग भौतिक रूप से एकत्र होकर प्रधानमंत्री की डिजिटल रैली में शामिल होंगे।” 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक