PM मोदी ने पूर्वोत्तर को दी 5100 करोड़ की सौगात, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे और लगभग 5,000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। वह सुबह लगभग 9 बजे होलोंगी के डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुँचें है और फिर एक रैली को संबोधित करने के लिए इंदिरा गांधी पार्क जाएँगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी तातो-I और हीओ जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। ये दोनों परियोजनाएँ शि योमी जिले में यारजेप नदी पर विकसित की जाएँगी।

पीएम मोदी का अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा 

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे और ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह करीब नौ बजे अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी के डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जिसके बाद वह हेलीकॉप्टर से वह ईटानगर लिये प्रस्थान करेंगे, जहां वह राजभवन जायेंगे। इसके बाद वह इंदिरा गांधी पार्क जाएंगे, जहां वह विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे।

पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला 

पीएम मोदी 186 मेगावाट की तातो-1 और 240 मेगावाट की हीओ पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मोदी तवांग में एकीकृत अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 240 मेगावाट की हीओ परियोजना का विकास 1,939 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा जिससे हर साल करीब 1,000 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री तवांग में 145 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने एक अत्याधुनिक सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: गोवा में कार्यकर्ता पर हमले की साजिश रचने के आरोप में ‘हिस्ट्रीशीटर’ गिरफ्तार

तवांग का भी होगा विकास

सीमावर्ती जिले तवांग में 9,820 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह केन्‍द्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, सांस्कृतिक उत्सवों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए एक ऐतिहासिक इमारत के रूप में कार्य करेगा। 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों की मेजबानी करने की क्षमता के साथ, यह केन्‍द्र वैश्विक मानकों को पूरा करेगा और क्षेत्र की पर्यटन और सांस्कृतिक संभावना में सहयोग करेगा।

प्रधानमंत्री 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे, जो संपर्क, स्वास्थ्य, अग्नि सुरक्षा, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावासों सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी। इन पहलों से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने, जीवन स्तर में सुधार और संपर्क में सुधार होने की उम्मीद है।

इसके बाद, वह त्रिपुरा का दौरा करेंगे और भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत माताबाड़ी में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे।

यह त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में स्थित प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी अगरतला के महाराजा वीर विक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर उतरेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से पलातना जाएंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से मंदिर जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के अपराह्न लगभग तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: एनआईए ने नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी रिंकू लाठेर ने बताया, ‘‘वह पुनर्विकसित मंदिर का उद्घाटन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। यह 45 मिनट का कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री कोई भाषण नहीं देंगे।’’ मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके कैबिनेट सहयोगी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मोदी का 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह त्रिपुरा का 11वां दौरा होगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका