13-14 सितंबर को असम दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

By अंकित सिंह | Sep 10, 2025

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 सितंबर को असम का दौरा करेंगे, जहाँ वह 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 13 सितंबर को गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री गुवाहाटी के 1 नंबर स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, वह ब्रह्मपुत्र नदी पर एक नए पुल का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे मंगलदोई पहुँचेंगे और 567 करोड़ रुपये की लागत से दरांग मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम स्कूल का शिलान्यास करेंगे। वह 1200 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मपुत्र नदी पर नारेंगी को कुरुवा से जोड़ने वाले एक नए पुल और 4500 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिंग रोड का भी शिलान्यास करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राहत कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये देगा असम

14 सितंबर को वह दोपहर 2:30 बजे नुमालीगढ़ रिफाइनरी का दौरा करेंगे और 5000 करोड़ रुपये की लागत से देश की पहली बांस आधारित बायो रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 7000 करोड़ रुपये की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जोरहाट हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू