10 व 18 जून को गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने और नवसारी व वडोदरा जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करने के लिये 10 और 18 जून को गुजरात का दौरा करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 10 जून को नवसारी जिले के खुदवेल गांव में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, चिखली तालुका के खुदवेल में होने वाले कार्यक्रम में नवसारी, तापी, डांग और वलसाड जिलों सहित दक्षिण गुजरात के लगभग तीन लाख आदिवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल छह जून को गुजरात के महेसाना में रोड शो करेंगे

वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेंद्र पटेल ने कहा कि मोदी पड़ोसी पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ियों के ऊपर महाकाली मंदिर में पूजा करने के बाद सुबह वडोदरा पहुंचेंगे। अग्रवाल और स्थानीय सांसद रंजन भट्ट के साथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए मैदान का दौरा करने के बाद पटेल ने कहा, “चार किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद, प्रधानमंत्री सरदार एस्टेट के पास कुष्ठ रोग अस्पताल मैदान में ग्रामीण आवास जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित लगभग चार लाख लोगों को संबोधित करेंगे।” ये दौरे इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा