3 जून को UP दौरे पर रहेंगे PM मोदी, देश-विदेश के उद्योगपतियों को करेंगे संबोधित, राष्ट्रपति के गांव भी जाएंगे

By अंकित सिंह | Jun 02, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने के नरेंद्र मोदी का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर भी उत्तर प्रदेश गए हुए थे। जहां उन्होंने मंत्रियों के साथ एक बड़ी बैठक की थी। अब खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे जहां पर देश के देश विदेश के बड़े उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा हजारों रुपए के परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक लगभग 11 बजे, वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वे यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने शुरू की तीसरी बार मोदी को यूपी के ‘रास्ते’ दिल्ली भेजने की तैयारी

मोदी सरकार में ‘सबका साथ सबका विकास हुआ’: योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने विगत आठ वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है। योगी ने कहा कि मई 2014 में प्रधानमंत्री ने देश की कमान अपने हाथों में ली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप केन्द्र की सरकार ने बिना भेदभाव गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान के हितों के लिए जो कार्य किया, वह 135 करोड़ देशवासियों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन का कारक बना है।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती