काशी से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे PM Narendra Modi अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 2024 लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

By प्रेस विज्ञप्ति | Feb 21, 2024

वाराणसी। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक महीने बाद 22 फरवरी को प्रधानमंत्री दो दिन के प्रवास पर काशी पहुंचेंगे। पीएम दो दिवसीय दौरे पर 22 व 23 फ़रवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। पीएम लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बीएलडब्लू पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: ओम प्रकाश राजभर ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, UP का 3 और बिहार की दो सीटों पर ठोका दावा

काशी से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। प्रधानमंत्री अपने वाराणसी दौरे में स्वास्थ्य शिक्षा, परिवहन, जलमार्ग, खेल, धर्म,अध्यात्म आदि क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं और रोजगार परक प्रोजेक्ट का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में लगातार शानदार होटल बनाने के हो रहे ऐलान, सुविधाएं बढ़ने से श्रद्धालुओं को मिलेगा आराम

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को रात में वाराणसी आएंगे। 23 को तीन प्रमुख कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पीएम 23 फरवरी की सुबह स्वतंत्रता भवन में सांसद खेलकूद, सांसद फोटोग्राफी, सांसद ज्ञान और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं से भी संवाद करेंगे। संत शिरोमणि रविदास के जन्मस्थली सीर गोवर्धन स्थित मंदिर में जाकर मत्था टेकेंगे और संत निरंजन दास से मुलाक़ात करके लंगर छकेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। रविदास जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पीएम बनास काशी संकुल का औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में उद्घाटन करेंगे। अमूल प्लांट बनास डेयरी से पूर्वांचल में लगभग 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। भारत हैवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी करखियावं इंडस्ट्रियल एरिया में शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री करखियांव में जनसभा भी करेंगे, जिसमें दुग्ध समितियों से जुड़े लोग, दुग्ध उत्पादक और किसान  समेत लगभग 1 लाख लोग के रहने का दावा है। इस कार्यक्रम का थीम "पूर्वांचल के विकास में सहकार का प्रयास है।

प्रमुख खबरें

CERT-In की चेतावनी, भारतीय संगठनों पर AI Agents के जरिए साइबर हमले

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने का समर्थन किया: मैं सच में बहुत खुश हूँ...

हाथों में कलाश्निकोव और यहूदियों को गोली मारने की इच्छा, सामने आई पूर्व हमास चीफ के बेटे की चिट्ठी

कार्यकर्ताओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे पार्टी नेता, BJP दफ्तर में शुरू हुई जन सुनवाई