PM मोदी वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं करेंगे वर्चुअल संवाद, 18 जनवरी को होगा आयोजन

By आरती पांडे | Jan 16, 2022

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर, आगामी 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्चुअल संवाद होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के टाइम टेबल की घोषणा के बाद, पीएम और भाजपा कार्यकर्ताओं का एक साथ पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। इस बात की जानकारी, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने, ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी, साथ ही उन्होंने नागरिकों से नमो एप का इस्तेमाल कर, उन्हें अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चन्नी के भाई को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का बनाया मन

भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी 18 जनवरी को, सुबह 11:00 बजे नमो एप के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रमुख रूप से सभी बूथ अध्यक्षों से संवाद कर, उनके साथ चुनावी मंत्रणा कर, उन्हें विजय मंत्र देंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले, बूथ अध्यक्षों के नाम और बाकी जरूरी जानकारियां, प्रदेश प्रशासन को भेज दी गई है, ताकि सभी तैयारियां पहले से ही की जा सके। अजोजित कार्यक्रम में विधायक, भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी