PM मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस ने भेजा है निमंत्रण

By अंकित सिंह | Apr 19, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह पीएम मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा होगी, इससे पहले वे 2016 और 2019 में सऊदी अरब गए थे। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह यात्रा क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सितंबर 2023 में नई दिल्ली की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है, जिसके दौरान उन्होंने G20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की थी। मोदी को इस यात्रा का निमंत्रण खुद सऊदी अरब के शहजादे क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान MBS ने भेजा है। 

इसे भी पढ़ें: Turkey पर लगाया वीटो, संयुक्त राष्ट्र में इस मुस्लिम देश ने भारत का समर्थन करते हुए किया बड़ा खेल

इसमें कहा गया है कि पिछले दशक में सऊदी अरब के साथ भारत के संबंध मजबूत और स्थायी साझेदारी में विकसित हुए हैं, जो कई रणनीतिक क्षेत्रों में विस्तारित हुए हैं, जिसमें निवेश प्रतिबद्धताओं में वृद्धि, रक्षा सहयोग का विस्तार और विभिन्न क्षेत्रों में गहन उच्च स्तरीय आदान-प्रदान शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से यह पता चलता है कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को कितना महत्व देता है। यह हमारी बहुआयामी साझेदारी को और गहरा और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेगा।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं