PM Modi France Visit: एआई सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया सारा प्लान

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2025

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 11 फरवरी तक फ्रांस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। राजदूतों के 30 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा कि फ्रांस एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन एआई पर एक अंतरराष्ट्रीय बातचीत की अनुमति देगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी होंगे, जो हमारे देश में एक प्रमुख यात्रा पर जाएंगे क्योंकि हम एआई पर सभी शक्तियों के साथ बातचीत करना चाहते हैं। हमने भारत को आमंत्रित किया है और शिखर सम्मेलन से पहले हम भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फ्रांसीसी प्रेसीडेंसी ने एक बयान में कहा, गलत सूचना और एआई का दुरुपयोग ऐसे विषय हैं जिन पर ध्यान दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Modi और इटली की पीएम Meloni के वायरल मीम्स पर आया प्रधानमंत्री का रिएक्शन

एआई शिखर सम्मेलन पांच महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा, जिनमें नवाचार और संस्कृति, वैश्विक एआई प्रशासन, एआई में सार्वजनिक हित, काम का भविष्य और एआई में विश्वास शामिल हैं। शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं, बड़ी और छोटी कंपनियों के सीईओ, शिक्षा जगत के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, कलाकार और नागरिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता