PM Modi 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वह एक रोड शो भी करेंगे, जो दिल्ली से शुरू होकर गुरुग्राम में समाप्त होगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में केंद्रीय योजना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एक महीने के अंतराल में दूसरी बार गुरुग्राम का दौरा कर रहे हैं। मोदी ने 16 फरवरी को माजरा, रेवाड़ी में एक विशाल रैली को संबोधित किया और एम्स सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की। 


गुरुग्राम के सांसद ने कहा, ‘‘द्वारका एक्सप्रेसवे के शुरू होने से गुरुग्राम और दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किलोमीटर और दिल्ली क्षेत्र में 10.1 किलोमीटर है।’’ बयान के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे को लगभग 9,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़