प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

By रेनू तिवारी | Jul 18, 2025

दिन चढ़ते ही मोदी दुर्गापुर में होंगे। 2026 के चुनावों से पहले बंगाल भाजपा को मज़बूत करने के लिए नमो के दौरे को लेकर इस्पात नगरी में हलचल मची हुई है। प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही दुर्गापुर सभा स्थल पर जमा हो रहे हैं। भाजपा खेमे को आज मोदी की सभा में रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के 20 स्कूलों के बाद, बेंगलुरु के 40 निजी स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस मौके पर पहुँची, चारों तरफ अफरातफरी मची

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार रात ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, पश्चिम बंगाल टीएमसी के कुशासन से जूझ रहा है। जनता आशा भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है और उसे पूरा विश्वास है कि केवल भाजपा ही विकास कर सकती है। कल, 18 जुलाई को, दुर्गापुर में बंगाल भाजपा की रैली को संबोधित करूंगा।” प्रधानमंत्री ने लिखा था, कल 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल की जनता के बीच जाने को लेकर उत्सुक हूं। दुर्गापुर में एक कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखूंगा और 5000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करूंगा। इन परियोजनाओं में तेल एवं गैस, बिजली, रेलवे, सड़क जैसे क्षेत्र शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री की इस यात्रा को भाजपा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 जुलाई को वार्षिक शहीद दिवस रैली में हिस्सा लेंगी, जिससे कुछ दिन पहले मोदी की यह यात्रा हो रही है।

रैली के दौरान ममता चुनाव से पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले असम, ओडिशा, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात समेत भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों को हिरासत में लिए जाने और भाषाई आधार पर उनकी पहचान करने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन और तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखी जा रही है।

बनर्जी ने बंगालियों को नियमित रूप से निशाना बनाए और उन पर अवैध बांग्लादेशी होने के आरोपों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्ला अस्मिता के मुद्दे को धार देने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के हिंदुत्व के सामने बांग्ला अस्मिता का मुद्दा टीएमसी के लिए फायदेमंद साबित हुआ था।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत