UP Election 2022 । बिजनौर रैली में नहीं जाएंगे PM मोदी, खराब मौसम के चलते दौरा हुआ रद्द

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजनौर दौरा था जहां वह पहली दफा फिजिकल रैली करने वाले थे। हालांकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा रद्द हो गया है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 12:30 पर वर्चुअल रैली जरूर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों को लेकर लगातार तैयारियां चल रही थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका आज का यह दौरा रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपना पूरा दमखम लगा रखा है। भाजपा के बड़े नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं और लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर लगातार हमलावर हैं जबकि दूसरी ओर भाजपा सरकार पर भी विपक्ष की ओर से पलटवार किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट