PM Modi To Flag Off 4 New Vande Bharat | काशी से PM मोदी देंगे 4 वंदे भारत की सौगात, धार्मिक स्थलों को मिलेगी नई रफ्तार

By रेनू तिवारी | Nov 07, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे से पहले यहाँ रेलवे स्टेशन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरे के दौरान, वह चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह दौरा शुक्रवार से शुरू होगा और प्रधानमंत्री मोदी बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रेलवे और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से सौंदर्यीकरण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार शाम को लगभग पांच बजे विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कानून हटाओ नहीं तो बंद कर देंगे यूरोप की गैस, भारत के लिए कतर ने EU को अच्छे से हड़का दिया

 

उन्होंने बताया कि उसके बाद मोदी सड़क मार्ग से बरेका जाएंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी बनारस स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उसके बाद हेलीकॉप्टर से बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से करीब सवा नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है