BJP के सदस्यता अभियान की PM Modi आज करेंगे शुरुआत, अमित शाह ने की यह खास अपील

By अंकित सिंह | Sep 02, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान - 'संगठन पर्व, सदाशयता अभियान 2024' का शुभारंभ करेंगे। पार्टी के कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर से शुरू होने वाले बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल हों। 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें, सदस्य बनें। गृह मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण और शुभ दिन है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले BJP में मचेगी खलबली, शरद पवार गुट के नेता कर दिया बड़ा दावा

शाह ने आगे कहा कि मैं भाजपा के सभी शुभचिंतकों, देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से एक बार फिर भाजपा के साथ जुड़ने की अपील करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से आज से शुरू हो रहे पार्टी के सदस्यता अभियान में हर व्यक्ति और वर्ग को शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज से प्रारंभ हो रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ जोड़ने का आंदोलन है। आदित्यनाथ ने इसी पोस्ट में कहा, आइए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदत्त सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। उन्होंने कहा, ध्यान रहे, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार