प्रधानमंत्री मोदी 13 सितंबर से असम के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे : हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ सितंबर को अपने पहले से निर्धारित एक दिवसीय दौरे के बजाय अब 13 सितंबर से असम के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आठ सितंबर को हजारिका की जन्म शताब्दी पर एक अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी और इस आयोजन पर चर्चा के लिए उत्सव समिति की बृहस्पतिवार को बैठक होगी।

प्रधानमंत्री का 14 सितंबर को दरांग जिले के मंगलदोई जाने का कार्यक्रम है, जहां वह गुवाहाटी रिंग रोड का उद्घाटन करेंगे, जो गुवाहाटी में कुरुवा और नारेंगी को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र पर एक पुल है, तथा वह मंगलदोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे।

शर्मा ने बताया कि इसके बाद वह गोलाघाट जिले में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) के लिए रवाना होंगे और 4,200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित जैव-एथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Sapna Choudhary Domestic Violence Case | सपना चौधरी और वीर साहू का विवाद

Plant Based Protein का बढ़ता Trend: क्या ये Complete Protein है? जानिए इसका पूरा सच

Mithali Raj ने याद किए संघर्ष के दिन, बोलीं- लोग Cricket किटबैग को हॉकी बैग समझते थे

Impact of West Asia Crisis | Equity Mutual Funds निवेश मई में 40% घटा, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा