8 सितंबर को असम का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 4,200 करोड़ रुपये की बायो-रिफाइनरी का देंगे तोहफा

By अंकित सिंह | Aug 01, 2025

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को असम का दौरा करेंगे और नुमालीगढ़ में एक बायो रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। गुवाहाटी के लोक सेवा भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नुमालीगढ़ में एक बायो रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जो बांस को 2जी इथेनॉल में परिवर्तित करेगी। यह संयंत्र 4200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री नुमालीगढ़ में एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

सरमा ने कहा कि इसके बाद वह गुवाहाटी आएँगे। वह असम सरकार द्वारा आयोजित भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के वर्ष भर चलने वाले समारोह के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। यह एक दिवसीय कार्यक्रम है और हमने उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम आगमन की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 29 अगस्त को गुवाहाटी जाएँगे जहाँ वह नवनिर्मित राजभवन का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि हमने गुवाहाटी में एक नए राजभवन का निर्माण किया है और केंद्रीय गृह मंत्री 29 अगस्त की सुबह नए राजभवन का उद्घाटन करेंगे। असम में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने भारी जीत दर्ज की है। बाद में, अमित शाह राज्य के सभी नवनिर्वाचित एनडीए पंचायत प्रतिनिधियों के एक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि में गुवाहाटी में सभी निर्वाचित एनडीए पंचायत प्रतिनिधियों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और केंद्रीय गृह मंत्री इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 29 अगस्त की शाम को, वह गुवाहाटी में असम के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री गोलाप बोरबोरा की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा

Sharanpur में शादी के विरोध से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत

Allahabad High Court ने विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा पर जताई चिंता, मांगा जवाब

Allahabad High Court ने कहा, लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग नहीं की जा सकती