Bihar के दौरे पर जायेंगे PM Modi, राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई परियोजनाओं की शुरुआत करने और जनसभाओं को संबोधित करने के लिए दो मार्च को बिहार का दौरा करेंगे। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से बात की, जहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुनने आए थे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए दो मार्च को औरंगाबाद और बेगुसराय जिलों में होंगे। वह जनता को भी संबोधित करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest । खनौरी सीमा पर घायल हुआ किसान, भड़के Amarinder Singh, हरियाणा पुलिस की ‘बर्बर’ कार्रवाई की निंदा की

चौधरी ने कहा, “कल, प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल माध्यम से बिहार के लिए 70,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। दो मार्च की अपनी यात्रा के बाद, वह चुनाव तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले अन्य परियोजनाओं की शुरुआत के लिए एक बार फिर राज्य की यात्रा कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 28 फरवरी को बिहार में होंगे। चौधरी ने बताया कि प्रधानामंत्री की यात्रा के कुछ दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार की यात्रा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े