G-7 की बैठक में भाग लेने के लिए पीएम मोदी करेंगे जापान का दौरा, Quad Summit के लिए ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे

By अंकित सिंह | May 16, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेने के लिए 19-21 मई के बीच जापान के दौरे पर रहेंगे। जापान के प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो के निमंत्रण पर मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचेगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधान मंत्री जी-7 भागीदार देशों के साथ सत्रों में एक स्थायी ग्रह की शांति, स्थिरता और समृद्धि; खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण, लचीला बुनियादी ढांचा और विकास सहयोग पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन से इतर भाग लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पिछले दिनों भारत दौरे पर आएं जापान के प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक के लिए मोदी को आमंत्रित किया था। 

इसे भी पढ़ें: पूरे हो रहे हैं मोदी सरकार के 9 साल, नया संसद भवन बनकर तैयार, जानें कब हो सकता है उद्घाटन

इसके बाद, प्रधान मंत्री मोदी 22-24 मई 2023 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस के निमंत्रण पर क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन और किशिदा फुमियो भी शामिल हो रहे हैं। शिखर सम्मेलन नेताओं को भारत-प्रशांत क्षेत्र में विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने और मुक्त, खुले और समावेशी भारत-प्रशांत के लिए अपनी दृष्टि को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री की 24 मई 2023 को प्रधान मंत्री अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। प्रधान मंत्री ऑस्ट्रेलियाई सीईओ और व्यापारिक नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे, और 23 मई 2023 को सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।