तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, 7 जुलाई को आयेंगे पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सात जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जायेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज वाराणसी में कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को चुस्त दुरुस्त व्यवस्था करने की हिदायत दी। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को एलटी कॉलेज वाराणसी में अक्षय पात्र मध्याह्न भोजन रसोई घर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह इंटरनेशनल कोऑपरेशन सेंटर रुद्राक्ष का दौरा करेंगे जहां वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर प्रस्तावित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार