पहले खुलेंगी आर्थिक गतिविधियां, फिर स्कूल, कुछ इस तरह है PM मोदी का After 3 मई प्लान

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2020

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कुल 18601 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 1336 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हो चुकी है। ये 24 घंटे में ये अब तक का सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। वहीं रिकवरी रेट भारत में बेहद अच्छी है और अब तक 3252 लोग ठीक हो चुके हैं। देश इस वक्त लॉकडाउन  1.0 से निकलकर 2.0 में चल रहा है।

भारत अन्य देशों के मुकाबले कोरोना से लड़ाई में काफी बेहतर है और ऐसा संभव सुपर एक्टिव मोदी के महामंत्र और उनके सुपर फास्ट फैसलों से हो पाया है। देश 3 मई तक लॉकडाउन में है, लेकिन 3 मई के बाद का प्लान क्या होगा इस सवाल के जवाब का हर कोई अपने-अपने ढंग से अटकलों के माध्यम से अंदाजा लगा रहा है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 मई के बाद के प्लान को लेकर रणनीति अभी से बननी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन के बीच स्‍थापना दिवस मनाने स्‍टेडियम पहंचे 200 से अधिक फैंस, पुलिस से हुई भिंड़त

इसके लिए देश के सारे सीएम के साथ पीएम मोदी की मीटिंग मुमकिन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के निर्देश पर अगले कुछ दिन ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स सारे सीएम से बात करेंगे। इसके बाद सीएम की पीएम मोदी के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रणा होगी। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि उनकी ओर से गठित टीम राज्यों के अधिकार में दखल नहीं देगी बल्कि राष्ट्रव्यापी प्रयास में वे केंद्र और राज्य के बीच पुल का काम करेंगे। जानकारी के अनुसार सबसे पहले आर्थिक गतिविधियों को खोला जाएगा और आखिर में स्कूल-कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थान खुलेंगे। 3 मई के बाद जनोपयोगी दुकानों को भी कुछ शर्तों के साथ राहत दी जा सकती है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी मुंबई, दिल्ली, नोएडा, इंदौर जैसे इलाकों पर खास निगरानी रखी जाएगी। यहां लॉकडाउन के कुछ नियमों का फिलहाल पालन होगा।

प्रमुख खबरें

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन