PM मोदी की लोकप्रियता में आई गिरावट, 23 फीसदी लोगों ने महंगाई को NDA सरकार की विफलता माना: सर्वे

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया टुडे के हालिया सर्वे मूड ऑफ द नेशन में कई तरह के सवाल पूछे गए थे। जैसे कि भारत के अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ? सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन ? इत्यादि। सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2020 के सर्वे में 66 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री देखना चाहते थे। जबकि हालिया सर्वे में 24 फीसदी लोगों ने ही नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगाई है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का समय मिलने का इंतजार करेंगे नीतीश कुमार, यह है कारण 

इसके अतिरिक्त राजग सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या था ? सर्वे में यह सवाल भी पूछा गया। आपको बता दें कि 29 फीसदी लोगों ने महंगाई को राजग सरकार की विफलता के तौर पर देखा है। जबकि 23 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, 11 फीसदी लोगों ने कोविड महामारी प्रबंधन, 8 फीसदी लोगों ने किसान आंदोलन और 7 फीसदी लोगों ने नोटबंदी को सबसे बड़ी विफलता बताया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता