Prabhasakshi Newsroom। बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, PM मोदी ने सांसदों का किया स्वागत

By अनुराग गुप्ता | Jan 31, 2022

नयी दिल्ली। संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ ही शुरू हो जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए सभी सांसदों का बजट सत्र के लिए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। मैं इस सत्र में आपका और सभी सांसदों का स्वागत करता हूं। आज की वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर हैं। यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में एक विश्वास पैदा करता है। 

बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार

संसद के बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं और विपक्ष ने पेगासस जासूसी मामले, पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी से हो रही है। ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी और एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: संसद के बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष 

आपको बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद विभिन्न विभागों के बजटीय आवंटन पर विचार के लिए अवकाश रहेगा। जबकि दूसरा चरण 14 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक चलेगा। कोरोना महामारी को देखते हुए 2 फरवरी से लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से लेकर रात 9 बजे तक चलेगी।

प्रमुख खबरें

RD Burman Birth Anniversary: R.D. Burman के Classic Songs आज भी दिलों पर करते हैं राज, जानें दिलचस्प किस्से

Asian Games में Gold बचाने उतरेंगे Neeraj Chopra, Pakistani खिलाड़ी Arshad Nadeem से होगा महामुकाबला!

US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन।

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर होती है भगवान शिव की भी पूजा