Trudeau की बधाई पर PM मोदी का 4 दिन बाद जवाब, कहा- दूसरे की चिंताएं समझनी होंगी

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद, नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के बधाई संदेश का जवाब दिया और कहा कि वह आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति सम्मान के आधार पर दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बधाई संदेश के लिए कनाडा के पीएम को धन्यवाद। भारत आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ काम करने को उत्सुक है।

इसे भी पढ़ें: सरकार के गठन के बाद अब 8th Pay Commission की तैयारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ये सौगात

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के बाद, ट्रूडो ने पहले 6 जून को पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं दी थीं। गठबंधन को 543 में से 294 सीटें हासिल हुईं। ट्रूडो ने ट्वीट किया भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई। कनाडा मानवाधिकारों, विविधता और कानून के शासन पर आधारित रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा