ममता ने PM मोदी पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप, बोलीं- बांग्लादेश में...

By अनुराग गुप्ता | Mar 27, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बांग्लादेशी अभिनेता ने हमारी रैली में हिस्सा लिया था तो भाजपा ने बांग्लादेश सरकार से बातचीत कर उसका वीजा रद्द कराया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ममता बनर्जी ने कहा कि यहां चुनाव चल रहे हैं और वे (प्रधानमंत्री मोदी) बांग्लादेश जाते हैं और बंगाल पर व्याख्यान देते हैं। यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन है।  

इसे भी पढ़ें: ओराकांडी में एक मिडिल स्कूल को आधुनिक बनाएगा और एक प्राथमिक स्कूल खोलेगा भारत: मोदी

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बांग्लादेश के ओरकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इससे पहले प्रधानमंत्री मतुआ समुदाय के मंदिर गए और फिर वहां लोगों को एक कार्यक्रम में संबोधित किया। 

प्रमुख खबरें

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा

PM Narendra Modi ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाया देश का सम्मान: Mohan Yadav

Birth and Death Registration कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू, देरी पर कड़े होंगे नियम