प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों का वास्तविक साक्ष्य है: गिफोर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों का एक वास्तविक साक्ष्य है। राष्ट्रपति जो. बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। बाइडन दंपति द्वारा 22 जून को मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री का संबोधन भी शामिल है। अमेरिका के प्रोटोकॉल प्रमुख रूफस गिफोर्ड ने मोदी की अमेरिका यात्रा का उल्लेख करते हुए पीटीआई-से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों का एक वास्तविक साक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि हम करीब हैं। भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं, लेकिन हमें अभी भी एक साथ बहुत काम करना है।

उन्हें किस तरह का संगीत पसंद है, किस तरह का खाना पसंद है। उन्होंने कहा कि प्रथम महिला सभी चीजों में घनिष्ठ रूप से शामिल रही हैं। गिफोर्ड ने कहा, वैश्विक समुदाय के सामने कई अलग-अलग चुनौतियां हैं और हम जानते हैं कि जिन मुद्दों पर हम बात कर रहे हैं उनमें से कई पर अमेरिका और भारत कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा समाप्त करेंगे, तो अमेरिका और भारत थोड़े करीब होंगे तथा वैश्विक समुदाय भी इसे महसूस करेगा। गिफोर्ड ने कहा कहा, हम प्रधानमंत्री के अमेरिका पहुंचने से लेकर उनके प्रस्थान तक उनकी बहुत अच्छी देखभाल करने की उम्मीद करते हैं।

प्रमुख खबरें

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान

Varanasi Airport पर पिस्तौल से गोली चलने से 2 कर्मी घायल, यात्री पर केस दर्ज

Hyderabad के EFLU में 14 छात्र गिरफ्तार, ABVP और NSUI में हुई थी झड़प