रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- नई सोच के तहत आगे बढ़ रहा देश

By अंकित सिंह | Apr 01, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुध्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन की शुरूआत प्रधानमंत्री ने इंदौर हादसे पर दुख जताते हुए किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे पहले इंदौर मंदिर में रामनवमी को जो हादसा हुआ, मैं उसके प्रति अपना दुख व्यक्त करता हूं। इस हादसे में जो लोग असमय हमें छोड़ गए, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। जो श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भारत अब 21वीं सदी में नई सोच के तहत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं, नई परंपराएं बन रही हैं, आज के कार्यक्रम इसी का एक उत्तम उदाहरण है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हमारे राष्ट्र के कौशल, क्षमता और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि आज एक अप्रैल के इस कार्यक्रम पर हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान ज़रूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है। लेकिन आप देखिए...एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है।  

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही