महाराष्ट्र रेल दुर्घटना पर PM मोदी ने जताया शोक, स्थिति पर निगरानी के दिए आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन दुर्घटना में 14 प्रवासी मजदूरों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया। उन्होंने कहा कि हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बहुत दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।’’ गौरतलब है कि ये मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी