PM Narendra Modi 5 Nation Tour Live Updates: त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की

By Neha Mehta | Jul 04, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन के पियार्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो (T&T) की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका पहला दौरा होगा और 1999 के बाद से प्रधानमंत्री स्तर पर T&T की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनकी पूरी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन के पियार्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 38 मंत्री और 4 सांसद पहुंचे।

All the updates here:
Jul 04, 2025  12:00

अपनी मिट्टी छोड़ी लेकिन अपनी आत्मा नहीं

मोदी ने अपने संबोधन के दौरान त्रिनिदाद एवं टोबैगो में रह रहे भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने अपनी धरती छोड़ दी लेकिन अपनी आत्मा नहीं छोड़ी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने गंगा और यमुना को पीछे छोड़ दिया लेकिन अपने दिलों में रामायण को ले गए। उन्होंने अपनी मिट्टी छोड़ी लेकिन अपनी आत्मा नहीं। वे सिर्फ प्रवासी नहीं थे। वे एक शाश्वत सभ्यता के संदेशवाहक थे।’’
Jul 04, 2025  11:59

भारतीय चंद्रमा पर पहुंचेगा और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'वो समय अब दूर नहीं है कि जब कोई भारतीय चंद्रमा पर पहुंचेगा और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। हम अब तारों को सिर्फ गिनते नहीं हैं, आदित्य मिशन के रूप में उनके पास जाने का प्रयास करते हैं। हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं है। हम अपनी मेहनत से असंभव को भी संभव बना रहे हैं।'  
Jul 04, 2025  11:58

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही, हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएंगे। भारत के विकास और प्रगति का लाभ सबसे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। भारत ने साबित कर दिया है कि हम गरीबों को सशक्त बनाकर गरीबी को हरा सकते हैं। 
Jul 04, 2025  11:29

रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जिसका त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों, खासकर भारतीय मूल के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व है। यहां, त्यौहारों और अन्य विशेष कार्यक्रमों के दौरान अक्सर इस पत्ते पर भोजन परोसा जाता है।'

 

Jul 04, 2025  11:28

पीएम कमला प्रसाद को पवित्र जल और राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को महाकुंभ से संगम और सरयू नदी का पवित्र जल और राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

 

Jul 04, 2025  11:26

त्रिनिदाद और टोबैगो अपने क्षेत्र में UPI अपनाने वाला पहला देश

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं त्रिनिदाद और टोबैगो को बधाई देता हूं कि वह इस क्षेत्र में UPI अपनाने वाला पहला देश है। अब, पैसे भेजना गुड मॉर्निंग टेक्स्ट मैसेज भेजने जितना आसान हो जाएगा। मैं वादा करता हूं कि यह वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से भी तेज होगा।'     
Jul 04, 2025  11:25

T&T की प्रधानमंत्री हैं बिहार की बेटी

प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी स्वयं वहां जाकर भी आई हैं। लोग इन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। यहां उपस्थित अनेक लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत भारत के साथ ही दुनिया का भी गौरव है। लोकतंत्र हो, राजनीति हो, कूटनीति हो, उच्च शिक्षा हो, बिहार ने सदियों पहले दुनिया को ऐसे अनेक विषयों में नई दिशा दिखाई थी। मुझे विश्वास है कि 21वीं सदी की दुनिया के लिए भी बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं और नए अवसर निकलेंगे।
Jul 04, 2025  11:23

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और T&T की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम, कोवा में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं कुछ समय पहले ही इस खूबसूरत भूमि पर आया हूं, जहां पक्षियों की चहचहाहट गूंजती रहती है। और मेरा पहला संवाद यहां के भारतीय समुदाय से हुआ। यह बिलकुल स्वाभाविक लगता है, क्योंकि हम एक ही परिवार का हिस्सा हैं 

Jul 04, 2025  11:21

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट ने PM Modi का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनकी पूरी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन के पियार्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 38 मंत्री और 4 सांसद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने पियार्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?