Women Reservation लागू होकर रहेगा, PM Modi ने विपक्ष के विरोध पर दिया सख्त बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026

भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि20 मोदी महिला विधेयक कोई भी पार्टी लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू होने से नहीं रोक सकती : मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अवश्य लागू करेगी और इसका विरोध करने वाले दल इसे रोक नहीं पाएंगे।

दि21 विपक्ष लीड परिसीमन परिसीमन विधेयक लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, पुरजोर विरोध करेंगे: ‘इंडिया’ गठबंधन नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने के मकसद से ये विधेयक ला रही है।

प्रादे40 तमिलनाडु परिसीमन लीड द्रमुक द्रमुक ने परिसीमन विधेयकों को समर्थन देने का फैसला किया चेन्नई, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने शनिवार को घोषणा की कि वह केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों का समर्थन करेगी।

प्रादे29 तमिलनाडु मंदिर दूसरी लीड न्यायाधीश आदेश के अनुसार करेंगे तिरुप्परनकुंद्रम पर अनुष्ठान : न्यायालय की ओर से नियुक्त पूर्व न्यायाधीश मदुरै, उच्चतम न्यायालय द्वारा संयुक्त-रिसीवर के रूप में नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन शनिवार को मदुरै पहुंचने के बाद कहा कि वे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित पाषाण दीप स्तंभ (दीपथून) पर पारंपरिक दीपक जलाने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे।

अर्थ1 बिसलेरी एफएसएसएआई बिसलेरी ने पश्चिम बंगाल में कोलीफॉर्म मिलने के मामले में एफएसएसएआई से समीक्षा की मांग की नयी दिल्ली, बोतलबंद पेयजल विनिर्माता कंपनी बिसलेरी ने शनिवार को कहा कि दो मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की स्वतंत्र जांच में पश्चिम बंगाल से लिए गए उसके पानी के नमूने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। कंपनी ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई से प्रयोगशाला निष्कर्षों में अंतर के कारणों की जांच करने का आग्रह किया है।

अर्थ3 टाटा संस कैविएट अदालत के टाटा ट्रस्ट की याचिका पर राहत से इनकार के बाद टाटा संस ने कैविएट दाखिल की मुंबई, टाटा संस ने शनिवार को बंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल की है, ताकि यदि दो टाटा ट्रस्ट अपील दायर करते हैं तो उसका पक्ष भी सुना जा सके। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि7 कांग्रेस सपा मसूद सहारनपुर की दोनों सीट कांग्रेस की हैं, अखिलेश बड़ा दिल दिखाएं: इमरान मसूद नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर जिले की जिन दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे कांग्रेस की हैं।

वि4 अफगानिस्तान स्कूल धमाका अफगानिस्तान के स्कूल में धमाका, कई छात्र हताहत काबुल, पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक माध्यमिक स्कूल में हुए धमाके में कई छात्र हताहत हो गए। सूबे की पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खेल18 खेल लीड भारत बल्लेबाजों की नाकामी से भारत दूसरे टेस्ट मैच में बैकफुट पर क्राइस्टचर्च, ऋषभ पंत ने एक बार फिर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी आसानी से अपने विकेट गंवाए जिससे भारत शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन बैकफुट पर पहुंच गया।

खेल11 खेल मुक्केबाजी विश्व फाइनल्स भारत विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में भाग लेगी भारत की 17 सदस्यीय टीम ताशकंद, विश्व चैंपियन और विश्व में नंबर एक खिलाड़ी मीनाक्षी हुडा और विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति गुलिया शनिवार से यहां शुरू हो रही सत्र की आखिरी प्रतियोगिता विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में भारत की 17 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी।

प्रमुख खबरें

Winter में रोज सुबह खाली पेट Tulsi खाने से मजबूत होगी Immunity और पाचन

RBI मौद्रिक समीक्षा से पहले Bond Market सतर्क रहने के आसार: Equirus

आधी आबादी का हक, राज्यों का भरोसा और संसद का नया गणित

संसदीय सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि वाले Delimitation Bills को DMK का समर्थन, स्टालिन ने बताया जीत