Winter में रोज सुबह खाली पेट Tulsi खाने से मजबूत होगी Immunity और पाचन

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 28, 2026

अक्सर सर्दियों के मौसम में जरा ठंडी हवा लगती है, वैसे ही गला खराब हो जाता है। इस समस्या हम सभी परेशान रहते हैं। कभी नाक बहने लगती है तो कभी खांसी पीछा नहीं छोड़ती है। इसलिए आप दवा लेने से पहले घर में मौजूद तुलसी का सबसे आसान उपाय कर सकते हैं।

रोजाना सुबह 2 से 5 ताजी तुलसी के पत्ते खाने से शरीर को सर्दी से लड़ने की ताकत मिलती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

तुलसी के पत्ते हैं सर्दियों की सबसे बड़ी दवा

सदियों से लोग सर्दी-जुकाम के लिए तुलसी की चाय पीते हैं। हर किसी के घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरुर होगा। इसमें कई गुणकारी तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी, पाचन और शुगर तक को संभालने में मदद करते हैं। हालांकि, इसे सही तरह से सेवन जरुर करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं तुलसी के पत्ते खाने के फायदे।

सर्दियों में तुलसी क्यों है इतनी फायदेमंद?

तुलसी में विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इन तीनों चीजों को मिलाकर शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाती है।

 सर्दी, खांसी और गले के लिए फायदेमंद

असल में तुलसी की तासीर गर्म होती है। इसलिए यह ठंड में गले की खराश, जुकाम और हल्की खांसी में राहत देती है। रोज सुबह तुलसी के पत्ते चबाने से गला साफ हो जाता है और बार-बार होने वाली सर्दी से बचाव होता है। अगर आपको कुछ ज्यादा ही ठंड लग जाती है, तो आपके लिए तुलसी बेहद काम की है।

इसे भी पढ़ें: Dry Fruits महिलाओं की डाइट में क्यों जरूरी, हार्मोनल संतुलन से लेकर खून की कमी तक दूर

पाचन को रखती है ठीक

अगर आप सुबह खाली पेट तुलसी खाते हैं, तो पाचन तंत्र को इसके गुणों को सोखने का पूरा मौका प्राप्त होगा। वैसे यह पेट का हल्का रखता है, गैस और भारीपन की दिक्कत कम होती है। खाना भी अच्छे से पचता है। विंटर में लोग अधिक तला-भुना खा लेते हैं, तो तुलसी पाचन में मदद करती है।

सूजन और मेटाबॉलिज्म में मददगार

तुलसी एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करेगी। तुलसी ब्लड शुगर, खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकती है।

तनाव और रोज की थकान में भी असरदार

सर्दियों में आलस और थकान ज्यादा होती है। सुबह तुलसी खाने से शरीर में ताजगी रहती है। कई लोग इसे रोज की एनर्जी के लिए भी लेते हैं। इससे मन शांत रहता है और दिनभर काम में मन लगता है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Pollution: क्या फेफड़ों में कालापन Lung Cancer और स्थायी डैमेज का संकेत है

तुलसी खाने का सही तरीका क्या है?

- सुबह उठे तुलसी के 2 से 5 पत्ते अच्छे से धो लें। फिर इनको धीरे-धीरे चबाकर खा लें। ऊपर से एक घूंट गुनगुना पानी पी सकते हैं। शुरु में आप 2 पत्तों का ही सेवन करें फिर 4-5 पत्तों का सेवन करें।

- 5-6 पत्तों को एक कप पानी में 5 मिनट मिनट तक उबालें। छान लें फिर इसमें थोड़ा शहद या अदरक मिला लें। सर्दियों में गले को बहुत आराम पहुंचाता है।

- पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर भी सुबह पिया जा सकता है, लेकिन ताजे पत्ते चबाना सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है।

किन लोगों को तुलसी खाने में सावधानी रखनी चाहिए?

शुगर के मरीज- तुलसी ब्लड शुगर को कम कर सकती है। लेकिन जो लोग शुगर की दवा लेते हैं, उन्हें शुगर लेवल पर नजर रखें।

एलर्जी वाले लोग- जिन लोगों तुलसी के सेवन से खुजली, जलन या उल्टी जैसा लगे, उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

डीग में Bati Kumari ने कांग्रेस छोड़ BJP से भरा पर्चा, बृजनगर पंचायत समिति की निर्विरोध प्रधान बनीं

RBI मौद्रिक समीक्षा से पहले Bond Market सतर्क रहने के आसार: Equirus

Women Reservation लागू होकर रहेगा, PM Modi ने विपक्ष के विरोध पर दिया सख्त बयान

आधी आबादी का हक, राज्यों का भरोसा और संसद का नया गणित