ओमीक्रोन के बढ़ते प्रसार के बीच PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, बनाई गई अहम रणनीति !

By अनुराग गुप्ता | Dec 23, 2021

नयी दिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। आपको बता दें कि देश के 16 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के करीब 300 मामले सामने आ चुके हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी की ताजा स्थिति की समीक्षा की और इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की। 

इसे भी पढ़ें: ओमीक्रोन से लड़ाई के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, मुख्यमंत्री बोले- ऑक्सीजन का पूरा इंतजाम है

दिल्ली में नहीं होगा कोई जमावड़ा

जहां एक तरफ केंद्र सरकार राज्यों से ओमीक्रोन को लेकर सतर्क रहने के लिए कह रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा नहीं हो। हालांकि रेस्त्रां और बार का संचालन नियमों के अनुसार चलता रहेगा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच