PM मोदी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी जीत की बधाई, कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन को बधाई दी। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिकी संबंधों को और मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान का भी जिक्र किया। मोदी ने अपने ट्वीट में अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को भी जीत की बधाई दी और उनकी जीत को भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व का विषय बताया। 

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति निर्वाचित 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो बाइडेन, शानदार जीत के लिए आपको बधाई। बतौर उपराष्ट्रपति, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था। मैं भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस, आपको शुभकामनाएं। आपकी जीत मार्गदर्शक है और यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी गर्व का विषय है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा