मिसाइल क्षमता पर राष्ट्र को संबोधित कर मोदी ने जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाया: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता पर राष्ट्र को संबोधित कर जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि आज नरेन्द्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन का टेलिविजन, रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारण किए जाने के कुछ ही मिनट बाद सपा अध्यक्ष का ट्वीट आया।

अखिलेश ने डीआरडीओ और इसरो को इस सफलता के लिए बधाई भी दी। मोदी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए..सैट’ से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता वाला चौथा देश बन गया है । अब तक यह क्षमता केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी