PM मोदी ने प्रसिद्ध चीनी चित्रकार की कलाकृतियाँ शी चिनफिंग को भेंट की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2018

वुहान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को एक प्रसिद्ध चीनी चित्रकार की दो कलाकृतियों की प्रतिलिपियां भेंट कीं जिन्हें उसने पश्चिम बंगाल में विश्वभारती विश्वविद्यालय में 1939-40 में ठहरने दौरान बनायी थी। मोदी ने यहां अनौपचारिक शिखर वार्ता के दौरान शी को शू बीहोंग की कलाकृतियों की प्रतिलिपियां दीं। 

शू घोड़ों और पक्षियों की अपनी स्याही पेंटिग के लिए जाने जाते थे। वह उन कलात्मक अभिव्यक्तियों की जरुरतों को सामने रखने वाले प्रथम चीनी कलाकारों में एक थे जिनमें 20 वीं सदी के प्रारंभ में आधुनिक चीन परिलक्षित हुआ। पेंटिंग में एक घोड़ा और घास पर गौरैया नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शू ने विश्वभारती में ठहरने के दौरान ये कलाकृतियां बनायी थीं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ( आईसीसीआर ) ने इस शिखर वार्ता के लिए उनका विशेष रूप से आर्डर किया था। 

यहां सूत्रों ने बताया कि ‘घोड़ा , गौरैया और घास ’ शीर्षक वाली ये पेंटिंग विश्वभारती के संग्रहण में है। आईसीसीआर ने वुहार में इन दोनों नेताओं की अनौपचारिक शिखर भेंटवार्ता के मौके लिए उनकी एकल प्रतिलिपियों का विशेष रुप से आर्डर किया था। सूत्रों के अनुसार शू चीन से प्रथम विजिटिंग प्रोफेसर के रुप में शांतिनिकेतन आए थे और उन्होंने कलाभवन में अध्यापन किया था। उस दौरान रवींद्रनाथ टैगोर ने दिसंबर , 1939 में शू बीहोंग की 150 से अधिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।

प्रमुख खबरें

कंगाली में डूबा Pakistan! Fuel संकट के चलते पहली बार रद्द हुई National Day Parade

अधिक नॉन-एसी कोच के साथ भारतीय रेलवे आम नागरिकों की जरूरतों को दे रही प्राथमिकता: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Israel Secret Warning To Iran | इज़रायल की गुप्त चेतावनी! ईरान में विद्रोह हुआ तो मचेगा कत्लेआम, कमज़ोर नहीं पड़ रही सरकार | Israel-Iran Conflict

Trump को मारने की धमकी देने वाले के साथ नेतन्याहू ने क्या किया? ईरान के सबसे ताकतवर आदमी पर चौंकाने वाली खबर