PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शासन और नीति-निर्माण से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करने तथा सुधारों पर विशेष ध्याने के लिये अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ दो दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में शासन और नीति निर्माण से जुड़े अहम पहलुओं पर चर्चा होगी, जिसमें सुधारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि कुछ मंत्री अपनी-अपनी मंत्रालयों की ओर से किए गए नीतिगत फैसलों और विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रस्तुति दे सकते हैं। प्रधानमंत्री पहले भी सुधारों पर जोर देते रहे हैं और उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से कहा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना व जीवन को आसान बनाना सरकार के प्रमुख उद्देश्य होने चाहिए। सूत्रों के अनुसार, ‘चिंतन बैठक’ में इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रस्तुतियों में नीति निर्माण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और परिणामदायी बनाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। बैठक में सरकारी योजनाओं की प्रगति, नीतियों के क्रियान्वयन, समय प्रबंधन, विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय और जनसेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी