अक्टूबर अंत में इटली दौरे पर जाएंगे PM मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

By अनुराग गुप्ता | Oct 22, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर के आखिर में इटली दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष के साथ रक्षा साझेदारी, छोटे मध्यम उद्यमों, कृषि जैसे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

कोरोना वायरस महामारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली यूरोप यात्रा पर इटली जा रहे हैं। आपको बता दें कि 29 से लेकर 31 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी इटली में रहेंगे। इससे पहले साल 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इटली का दौरा किया था। 

इसे भी पढ़ें: युद्ध के दौरान हथियार नहीं डाले जाते, त्योहारों को पूरी सतर्कता से मनाना होगा: PM मोदी 

सेना प्रमुख ने की थी इटली की यात्रा

भारत ने एक बार फिर से इटली के साथ अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास किया है। जुलाई में भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने इटली यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने इटली के रक्षा मंत्री के साथ वार्ता भी की थी और द्वितीय विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में इतालवी शहर कैसिनो में बनाए गए एक स्मारक का उद्घाटन किया था। 

प्रमुख खबरें

China को लगे 40 साल, Modi ने 12 साल में कर दिखाया! बचपन में गरीबी को झेलने वाले PM ने 49.6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया

Diljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट में भावुक पल, मंच से CRPF की महिला अधिकारी को किया सलाम, बोले- आपमें अपनी माँ की छवि दिखती है

सरदार पटेलः नये भारत के शिल्पकार और स्वप्नद्रष्टा युगपुरुष

Ahoi Ashtami Puja में गन्ना और मूली चढ़ाना बेहद शुभ, जुड़ी है संतान की खुशहाली