राष्ट्रपति कोविंद के पैतृक गांव परौंख जायेंगे पीएम मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को कानपुर देहात जनपदमें राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के पैतृक गांव परौंख जायेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक उस दौरान राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री पथरी देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री डॉ बी आर अम्बेडकर भवन स्थित डॉ आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करेंगे। तत्पश्चात् प्रधानमंत्री ‘मिलन केन्द्र’ का भ्रमण कर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करेंगे। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति के पैतृक आवास ‘मिलन केन्द्र’ को उनकी इच्छानुसार सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही