भाजपा के सफलतम 42 साल, देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी, पार्टी ऑफिस में होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा नेता अरुण सिंह ने मंगलवार को पार्टी स्थापना दिवस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है, कल पार्टी के 42 साल पूरे हो रहे हैं। भाजपा मुख्यालय पर सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्वजारोहण होगा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं रक्तदान शिविर का भी यहां आयोजन किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: हुकुम सिंह: पहले चीन के खिलाफ युद्ध लड़ा फिर वकालत की और अंत में कैराना का उद्धार करने के लिए राजनीति में आ गए 

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के सभी मंडलों में, जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सभी किसी न किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा का कार्यक्रम मनाया जाएगा। 12 अप्रैल को हम टीकाकरण दिवस के रूप में मनाएंगे। 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से संबंधित कार्यक्रम देशभर में होगा।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाड़े माध्यम से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जिले और मंडलों तक ले जाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। भाजपा नेता ने बताया कि 12 अप्रैल को हम टीकाकरण दिवस के रूप में मनाएंगे। 13 अप्रैल को गरीब कल्याण अन्न योजना से संबंधित कार्यक्रम देशभर में होगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: अब भाजपा की पहचान बनेगी यह खास टोपी, अहमदाबाद के रोड शो में पीएम मोदी ने किया था इस्तेमाल 

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति कल्याण के लिए जो काम हुआ है और उसके साथ अनुसूचित जनजातीय समाज के जिन लोगों ने समाज के लिए विशिष्ट काम किया है, उनको सम्मानीत करने का काम भी भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे पखवाड़े में समाज के लिए, गरीबों के लिए जो काम हुए हैं, उसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। देश के आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों का 24 घंटे का प्रवास होगा। वहां वो योजनाओं की चर्चा करेंगे और उनकी प्रगति की जानकारी लेंगे।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया