PM Modi In Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धारा 370 हटाने के बाद पहली बार जाएंगे जम्मू कश्मीर, सुरक्षा के हैं बेहद कड़े इंतजाम

By रितिका कमठान | Mar 07, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है। देश भर में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 7 मार्च को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जाने वाले हैं। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद यह पहला मौका है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर की यात्रा पर होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की श्रीनगर में होने वाली रैली को लेकर बीजेपी में दावा किया है कि कश्मीर में होने वाली यह सबसे बड़ी रैली होगी। इस रैली में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। प्रधानमंत्री की इस रैली को लेकर कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीं श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एहतियाद के तौर पर स्टेडियम के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे के दौरान सभी राज्यों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान आम जनता की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड से लगाए गए हैं। सुरक्षा में कोई चुप ना हो इसकी निगरानी करने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी कड़ी नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास भी कड़ी गश्त हो रही है। समुद्री कमांडो की तैनाती भी की गई है, जिससे डल झील और झेलम नदी में किसी तरह की विध्वंसक गतिविधि न हो सके।

ड्रोन उड़ाने पर बैन

इसी बीच श्रीनगर में ड्रोन उड़ाने पर बैन लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

Alwar में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में JEN और AEN को Rajasthan ACB ने दबोचा

त्योहारों पर Airfare की सीमा तय नहीं करेगी सरकार, Airlines को उचित किराया रखने की दी सलाह

Donald Trump और Xi Jinping शिखर वार्ता: व्यापार, ताइवान और तकनीक पर रहेगा जोर