अप्रैल में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके ने किया था निमंत्रित

By अंकित सिंह | Mar 07, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में श्रीलंका की यात्रा पर जा सकते हैं, जो भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। श्रीलंका में सत्ता परिवर्तन के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा श्रीलंका की राष्ट्रपति अरुणा दिसानायके की दिसंबर में दिल्ली यात्रा के बाद होगी। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी 2015, 2017 और 2019 में तीन बार श्रीलंका की यात्रा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी और आर्थिक संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार भारतीयों को समर्पित किया

दिसानायके ने अपनी भारत यात्रा को काफी सफल बताया था और इस बात पर जोर दिया था कि यात्रा के दौरान भारतीय नेतृत्व और व्यापारिक समुदाय के साथ उनकी "उत्पादक चर्चा" हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक तीन बार श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री की श्रीलंका की आखिरी यात्रा जून 2019 में ईस्टर संडे हमलों के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए हुई थी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2015 में श्रीलंका का दौरा किया था, जो 1987 के बाद से भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी और मई 2017 में वे श्रीलंका द्वारा आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में वहां गए थे।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना मिर्च खाने वालों में 14% कम होता है Death Risk, जानें Chili Consumption के फायदे

हिंदुओं को किसी तरह सहन कर रहे हैं पाकिस्तान के मुसलमान, Zardari के इस बयान पर भड़के Javed Akhtar, Pakistan President को दिखाया आईना

Prabhasakshi NewsRoom: Shehzad Poonawalla ने इसलिए दिया BJP से इस्तीफा, लोकप्रिय Muslim Face के जाने से पार्टी पर क्या होगा असर?

Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज