By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के नए सदस्य के रूप में नामित किया तथा तीन मौजूदा सदस्यों को तीन साल के लिए फिर से नामित किया।
प्रधानमंत्री एनडीएमए के अध्यक्ष हैं। एनडीएमए भारत में आपदा प्रबंधन के लिए सर्वोच्च निकाय है। एनडीएमए की स्थापना और राज्य एवं जिला स्तर पर संस्थागत तंत्रों के लिए एक सक्षम वातावरण का निर्माण आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत है। एनडीएमए को आपदा प्रबंधन के लिए नीतियां, योजनाएं और दिशानिर्देश निर्धारित करने का अधिकार है।