India-Australia: 8 से 11 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे ऑस्ट्रेलिया के PM, बोले- संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते बेहद मजबूत माने जाते हैं। इन सबके बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भारत के दौरे पर आ रहे हैं। अल्बनीज की यात्रा 8 से 11 मार्च के बीच होगी। इस दौरान वह भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 8 से 11 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: IND vs AUS : अहमदाबाद में मैच देखने पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद, जानें पूरा प्लान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत चौथा टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। खबर तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस भी इस मैच को देखेंगे। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस को काफी पहले न्योता भेजा जा चुका है। उनके आने की बात अब पक्की हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा