PM मोदी 30 अक्टूबर से दो दिन के गुजरात दौरे पर होंगे, 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' जाकर सरदार पटेल को देंगे श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर से दो दिन के गुजरात दौरे पर होंगे। इस दौरान उनका केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। गुजरात में मार्च के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। मोदी इस दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर अशोक गहलोत ने PM मोदी को फिर लिखा पत्र 

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को दोपहर बाद केवडिया पहुंचेंगे। पहले वह सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन करेंगे जो भारत के लौह पुरुष की 182 मीटर लंबी प्रतिमा के पास स्थित है। इसके बाद वह अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर