प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू से लोगों को मानसिक रूप से लॉकडाउन के लिए किया तैयार: हर्षवर्धन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू करने से तीन दिन पहले जनता कर्फ्यू का आह्वान कर लोगों को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि देश में कोविड-19 के मामले दोगुने होने की दर कम होने के साथ स्थिति में नियमित सुधार दिखाई दे रहा है और फिलहाल 12.5 दिन में मामलों की संख्या दोगुनी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार मंत्री ने सिविल सोसायटी संगठनों और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों से वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद में रोकथाम के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले जनता कर्फ्यू लगाकर मानसिक रूप से लोगों को लॉकडाउन के लिए तैयार करके और फिर हालात से निपटने के क्रमिक प्रयासों के तहत लॉकडाउन की घोषणा करके प्रधानमंत्री ने ये प्रयास किये। वीडियो कॉन्फ्रेंस में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा