28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन, मन की बात में बोले पीएम- शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। इस कार्यक्रम के 93वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इन दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह की जयंती मनाएंगे। भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक एक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है। ये तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर