'जनता से जुड़ने के लिए मोदी को किसी मैदान की जरुरत नहीं, लोगों ने अपने दिल में जगह दी है', Meghalaya में बोले PM

By अंकित सिंह | Feb 24, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेघालय में है। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने तुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दोरान मोदी ने ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब मेघालय में G20 की बैठक भी होने वाली है जिससे मेघालय की पहचान सशक्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने इस क्षेत्र को देश का आखिरी हिस्सा मान लिया था लेकिन भाजपा इसको देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानती है। भाजपा के लिए आपका ये प्यार कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उनकी नींद उड़ गई है... उन्होंने बहुत कोशिश की थी कि यह रैली ना हो पाए लेकिन मेघालय से जुड़ने के लिए, तुरा की जनता से जुड़ने के लिए मोदी को किसी मैदान की जरुरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: शिलॉन्ग में रोड शो के बाद बोले PM, विरोधी मोदी तेरी कब्र खुदेगी की माला जप रहे, हिन्दुस्तान की आवाम कह रही है मोदी तेरा कमल खिलेगा

मोदी ने आगे कहा कि मेघालय सहित पूरे नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए हमने पुरानी सोच और अप्रोच को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने इस हिस्से को देश का आखिरी हिस्सा मान लिया था जबकि बीजेपी नॉर्थ-ईस्ट को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानती है। कांग्रेस को तो मेघालय की याद सिर्फ चुनाव के दौरान ही आती थी। ये आपके हक़ का पैसा लूट लेते थे। उन्होंने कहा कि लोग केवल जापानी चेरी ब्लॉसम के बारे में जानते थे लेकिन जब मैंने मेघालय के चेरी ब्लॉसम की बात की तो लोग मेघालय की क्षमता को समझ गए। 

प्रमुख खबरें

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका