पीएम सुरक्षा चूक: सोनिया पर स्मृति ईरानी का पलटवार, देर से जागी राजनीतिक आत्मा, देख रही थी देश का आक्रोश

By अंकित सिंह | Jan 06, 2022

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा चौतरफा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा की ओर से लगातार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा जा रहा है और गांधी परिवार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। इसी कड़ी में खबर यह भी है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बातचीत की है और पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के लिए भी कहा है। इसी को लेकर अब भाजपा ने गांधी परिवार पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देर से जागी यह राजनीतिक आत्मा देश का आक्रोश देख रही थी। स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग 24 घंटे से अपने नेतृत्व में अपने संगठन के माध्यम से इस बात का जश्न मना रहे थे कि पंजाब में प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा भंग हुई, उनकी आज आत्मा जागी है। मात्र ये कह देना कि उन्होंने जानकारी ली, दो बातों का संकेत है। देर से जागी ये राजनीतिक आत्मा देश का आक्रोश देख रही थी। स्मृति ईरानी ने कहा कि देश भर में आज मंदिर हो या सार्वजनिक स्थल हो, जनता की प्रार्थना को देखकर सोनिया का कथन सामने आया है। कम से कम सोनिया ने ये स्वीकारा कि दोष कांग्रेस की प्रदेश सरकार और प्रशासन में है। लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि मोहरे को ऐसा आदेश देकर परिवार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा चूक की जांच को लेकर IB ने जारी किए आदेश, एजेंसियां इन बातों पर रखेगी नजर

क्या है मामला?

पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त चूककी घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट आए। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई और इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार किसी भी जांच को तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी

South Africa की B Team का बड़ा धमाका, पहले T20 मैच में New Zealand को घर में रौंदा

Gautam Gambhir ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा शुरुआती ओवरों में ही मैच पलटने की क्षमता

Tanzid के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, 291 के जवाब में Pakistan की Top Order ढेर