Bangladesh Violence के बीच शेख हसीना ने ढाका छोड़ा, प्रधानमंत्री आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, क्या आ रही हैं भारत?

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2024

बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है। बांग्लादेश में कोटा सुधारों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में हिंसक झड़पों के कारण 100 से अधिक लोग मारे गए। देश की राजधानी ढाका सहित अन्य हिस्सों में सेना तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। इसके साथ ही उनके सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से भारत आने की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर करीब तीन बजे गोनो भवन के दरवाजे खोल दिए और प्रधानमंत्री आवास के परिसर में प्रवेश कर गए।  जिसके बाद खबर आई कि प्रधान मंत्री शेख हसीना ने गोनो भवन को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप