करौली हिंसा पर बोले मुख्यमंत्री गहलोत, PM मोदी देश में शांति स्थापित करने की करें अपील

By अनुराग गुप्ता | Apr 04, 2022

जयपुर। राजस्थान के करौली में सांप्रदायिक हिसा के तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इसी बीच प्रशासन ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी और इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में मुस्लिम बहुल क्षेत्र से गुजर रही मोटर साइकिल रैली पर पथराव किया गया और मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को संबोधित करें और हिंसा की निंदा करें। देश में क़ानून का राज रहे। आज सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की है। वह देश में शांति स्थापित करने की अपील करें। वह कहें कि वह हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद एक बार लिंचिंग की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह (लिंचिंग करने वाला) असामाजिक तत्व है। देश ने उसका स्वागत किया था। आरएसएस या भाजपा का उन पर दबाव पड़ा होगा। उसके बाद से उनकी बोलती बंद हो गई है। उसके बाद से वह नहीं बोले है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के करौली में सांप्रदायिक तनाव, मुख्यमंत्री गहलोत पर बरसे शेखावत, बोले- कानून-व्यवस्था हुई विफल 

करौली में नियंत्रण में स्थिति

करौली के जिलाधिकारी राजेन्द्र शेखावत ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए दी गई छूट के दौरान शांति रही और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू को जारी रखने के बारे में निर्णय सोमवार शाम को लिया जाएगा। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सोमवार को भी निलंबित रहीं।

प्रमुख खबरें

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal

पानी मांगने के बहाने भरोसा जीता और फिर... Kulgam में एक आतंकवादी ने कैसे दो मजदूरों की जान ले ली

Viral Post: जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Family के साथ आए नजर

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में PM Modi से माफी मिलने पर भावुक हुई लड़की, बोली- मुझे नया जीवन मिला